सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान, नए वित्तीय वर्ष में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को मिलेंगे 1500₹

--Advertisement--

शिमला 04 मार्च – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम सुक्खू ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 18 से 80 वर्ष आयु की सभी महिलाओं को जीवनभर के लिए नए वित्तीय वर्ष में 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत करीब पांच लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि इस योजना पर 800 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च होगा।

वित्त वर्ष 2024-25 से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी। इसके लिए फॉर्म भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पहले से पेंशन दी जा रही है, जिसे इस योजना के तहत 1150 से बढ़कर 1500 रुपये किया है। सीएम ने कहा है कि ये उनकी 5 वीं गारंटी पूरी होने जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...