गायक राज जैरी की गद्दियाली नाटी गुजरो 2 हुई रिलीज

--Advertisement--

गायक राज जैरी की गद्दियाली नाटी गुजरो 2 हुई रिलीज, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांगड़ा जिले के कोटला क्षेत्र और पंचायत नियांगल से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक गुजरो फेम राज जैरी (जरयाल) की गद्दियाली नाटी गुजरो 2 विधायक डॉ जनकराज द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा रिलीज की गई। तो वहीं रिलीजिंग के मौके पर विजय उपाध्याय, दिनेश जस्वाल, कमल मोनु, सुनित चौहान, राहुल जरयाल ,लकी ठाकुर, सक्षम, बिक्की ठाकुर, दावत होटल मालिक संजू मौजूद रहे।

नाटी का संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार अजय नेगी ने दिया है और निर्देशन सोनू राजपूत व अमन राजपूत ने किया है। गाने को ममता जरियाल ने लिखा है तथा गाने का फिल्मांकन ए एस स्टूडियो शाहपुर द्वारा किया गया है। साथ ही मोनी व प्यार सिंह जरियाल ने बतौर अदाकारा भूमिका अदा की है।

गायक राज जैरी ने बताया कि इससे पहले गुजरो1 को को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। तथा और भी बहुत से गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब में मिलियन में काफी दर्शकों ने पसंद किया है। गाने के रिलीज के मौके पर राज जैरी ने बताया कि गाने को यूट्यूब चैनल पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन पर रिलीज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक हिमाचली लोक गीतों पर आधारित है उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहती है हिमाचली लोक गीतों व संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा विश्व पटल पर रखें। उन्होंने बताया कि गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...