पत्रकारों पर ज्वाली ब्लॉक कांग्रेस द्वारा एफआईआर दर्ज करवाना पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला, राजनीति से प्रेरित है यह मामला

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की कवरेज करने आए पत्रकारों पर ज्वाली ब्लॉक कांग्रेस द्वारा एफआईआर दर्ज करवाना राजनीति से प्रेरित है और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है। आज़ाद प्रेस क्लब नगरोटा सूरियां के पत्रकारों ने बैठक कर ज्वाली में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार सहित कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का फैसला लिया है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां में कांग्रेस सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी।

इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग नूरपुर के सहायक लोकसंपर्क अधिकारी मनोज सूद ने आज़ाद प्रेस क्लब नगरोटा सूरियां के पत्रकारों को कार्यक्रम की कवरेज के लिए आमंत्रित किया था और सभी पत्रकार कवरेज करने के लिए राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां पहुंचे थे।

चन्द्र कुमार वहां लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे तो इसी दौरान जेओए (आईटी) के कुछ युवा कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी की आवाज सुनकर वहां कवरेज कर रहे पत्रकार भी वहां पहुंचे तो तब तक वे नारेबाजी करते हुए गेट के बाहर पहुंच चुके थे।

पत्रकारों ने उनकी नारेबाजी की कबरेज के साथ नारेबाजी कर रहे युवाओं की बाइट ली तो पता चला कि ये युवा अपनी समस्या को लेकर चन्द्र कुमार के पास आए थे। इसकी कबरेज पत्रकारों ने अपने अपने समाचार पत्रों व चैंनलों में प्रकाशित कर दी।

अब एफआईआर में ब्लॉक कांग्रेस ने यह आरोप लगाया कि पत्रकार ने चन्द्र कुमार के खिलाफ युवाओं को भड़काया जो कि सरासर झूठ है। पत्रकारों का काम है हर घटना की कबरेज कर उसे लोगों व सरकार तक पहुंचाना पत्रकारों का काम है।

उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस की पत्रकारों पर दवाब बना कर सच को छिपाने की कोशिश है और कांग्रेस की पत्रकारों के ऊपर दमनकारी नीति अपना कर प्रेस की स्वतंत्रता पर कड़ा प्रहार है। जो कि निंदनीय है।

प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों ने कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का फैसला लेते हुए कांग्रेस की पत्रकारों के प्रति इस दमनकारी नीति की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...