युवाओं के लिए दुबई में रोजगार का सुनहरा अवसर, दुबई की नामी कंपनी दे रही रोजगार का अवसर, जल्द करें आवेदन
हिमखबर डेस्क
पठानकोट में पहली बार दुबई की नामी सेमि गवर्नमेंट कंपनी युवाओं को रोजगार का अवसर देने जा रही है।
अब पठानकोट के उम्मीदवारों को दूसरे राज्यों में जाकर इंटरव्यू देने की दिक्क्तों से छुटकारा मिलेगा और साथ ही साथ समय और पैसों की भी बचत होगी।
उम्मीदवार पठानकोट में ही इंटरव्यू दे सकेंगे और इसके लिए 03.02.2024 की दिनांक तय की गयी है। यह इंटरव्यू 360 पदों को भरने के लिए रखी जा रही है।
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास पासपोर्ट होना अनिवार्य है । बिना पासपोर्ट के उम्मीदवार इंटरव्यू में भाग नहीं ले सकेंगे।

कंपनी द्वारा निम्नतम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गयी है। आयु में किसी भी प्रकार की छूट का प्रावधान नहीं रहेगा। दसवीं से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवार इंटरव्यू में प्रवेश कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेजों की सूचि
- पासपोर्ट के पहले और अंतिम पेज की फोटो कॉपी
- बायोडाटा ( Resume )
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- अनुभव पत्र (Experience Letter)
- शैक्षिक दस्तावेज
उम्मीदवार अपने दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी कंपनी की ईमेल himkhandconsultants@gmail.com पर भेज सकते हैं।
☛ इंटरव्यू का समय
प्रातः 09 :00 से शाम 04:00 तक। अधिक जानकारी के लिए आज ही संपर्क करें।
HIMKHAND CONSULTANTS PVT LTD
#545, 2nd floor, Block B, Improvement Trust Complex, Near K.D Eye Hospital, Patel Chowk, Pathankot Punjab, India। Call 78147-12771, 94187-87253

