मंडी – अजय सूर्या
मंडी शहर के साथ सटे बिंद्रावनी में कार पर पत्थर गिरने से महिला की मौत हो गई है। यह कार पंडोह से मंडी की ओर आ रही थी और बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।
कार (एचपी 33 ई 9028) में चालक समेत चार महिलाएं सवार थी, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन महिलाएं घायल हुई हैं।
घटना के पश्चात चालक यशपाल द्वारा ही इन चारों महिलाओं को जोनल अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 47 वर्षीय प्रोमिला देवी पत्नी राम सिंह निवासी रूंझ की मौत हो गई,जबकि अन्य महिलाओं और चालक को आंशिक चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि चालक यशपाल अपनी चारों बुआ को जमीन के काम के लिए पंडोह लेकर आया था। वापस आते वक्त यह हादसा पेश आया।
बिंद्रवणी के समीप पहुंचने पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर कार पर आ गिरा। यह पत्थर फ्रंट सीट पर गिरा, जिस कारण प्रोमिला को सबसे ज्यादा चोटें आई थी। पत्थर प्रोमिला से सिर पर गिरने से वह बेहोश हो गई।
एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल
एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई। गाड़ी का चालक यशपाल गांव शीला कीपड़, मझवाड़ का स्थायी निवासी है, जो अपनी बुआ के साथ किसी जमीनी मामले को लेकर पंडोह गए थे।

