पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों व वीर नारियों के लिए आयोजित होगा चिकित्सा शिविर – उपनिदेशक सैनिक कल्याण

--Advertisement--

6 फरवरी को चुवाड़ी और 13 फरवरी को पंचायत घर सुन्डला में होगा चिकित्सा शिविर।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवा निवृत) ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों व वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की स्वास्थ्य जाँच हेतु 6 फरवरी को चुवाड़ी व 13 फरवरी को पंचायत घर सुन्डला में चिकित्सा शिविर, स्टेशन हैडक्वाटर ईसीएचएस डलहौजी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें कर्नल एसएस काने, डा० वाई डी शर्मा, लैब टेक्नीशियन जोगिन्द्र सिंह, नर्सिंग असिस्टेंट लाभ सिंह व सुदर्शन कुमार भी उपस्थित रहेंगे। जिन्होंने खून व शुगर की जांच करवानी हैं वो खाली पेट आंए।

उन्होंने चुवाड़ी व सुन्डला के समस्त पूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह है कि ये सभी इस चिकित्सा शिविर में अधिक से अधिक उपस्थित हो कर इसका लाभ उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने दी जान, फिर पति ने लगाई फांसी

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने...

त्रियूंड में रास्ता भटके युवक, एक घायल, तेज बारिश और ओलावृष्टि से फंसे, एसडीआरएफ ने किए रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क  त्रियूंड में बारिश और ओलावृष्टि के बीच रास्ता...