नगर निगम गेट निर्माण के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने जताई नाराजगी, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
मंडी – अजय सूर्या
15 वार्डों वाले नगर निगम को भी प्राकृतिक आपदा ने हिला कर रख दिया है आर्थिक तंगी से निगम जकड़ा हुआ है मगर आपदा से बने हालात में छोटी काशी को कैसे उबारा जाए,निगम नेतृत्व के पास इसके लिए न तो कोई विजन है और न ही इच्छाशक्ति नजर आ रही है।
अब निगम को अपने कार्यालय के लिए कंकरीट से बना 20 लाख रुपए का गेट चाहिए। एसबीआई मेन ब्रांच के सामने सड़क के साथ इसके लिए जगह बनाई जा रही है। इस जगह पर बड़ा गेट लगाने के औचित्य पर सवाल खड़े किए हैं।निगम में कांग्रेस के पार्षद राजेंद्र मोहन और योग राज योगा ने गेट लगाने पर कड़ी आपति जताई है।
इस संदर्भ में उन्होंने जिला प्रशासन को मांगपत्र सौंपा पार्षद योग राज योगा ने कहा कि लाखों रुपए खर्च कर गेट बनाना ठीक नहीं है। आपदा से बने हालात इस तरह की फिनूलखर्ची की कतई इजाजत नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस गेट का विरोध करते हैं और हम इस गेट को नहीं बनने देंगे जिसके लिए हमें धरना देना पड़े हम देंगें।

