चम्बा – भूषण गुरुंग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली के पांच छात्रों को टैब देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर सभी बच्चों को स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया।
प्रधानाचार्य जगजीत आजाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत खुद पर विश्वास और प्रयास से हम जिंदगी में जो काम करना चाहते हैं उसे सफलतापूर्वक कर सकते हैं इसलिए सभी बच्चों को इन बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए और मेहनत करते हुए हमें जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर सभी सम्मानित बच्चों को पाठशाला में पहुंचने पर मेडल पहनकर मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ भी उपस्थित रहा।

