नशाखोर व शरारती तत्व सरेआम घूम कर लोगों को कर रहे तंग, पुलिस अधीक्षक को पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए सौम्पा ज्ञापन

--Advertisement--

नशाखोर व शरारती तत्व सरेआम घूम कर लोगों को कर रहे तंग, पुलिस अधीक्षक को पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए सौम्पा ज्ञापन

मंडी – अजय सूर्या

मंडी शहर वह उसके साथ लगे क्षेत्र में दिन प्रतिदिन अपराधी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नशाखोर अवांछनीय तत्व सरेआम घूम कर लोगों को तंग कर रहे हैं व सड़क में बैठकर शराब पिए जा रही है। नशा किया जा रहा है युवा पीढ़ी को इसमें धकेलना का प्रयास किया जा रहा है।

इस संदर्भ में आज माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय से विस्तृत तौर पर चर्चा कर लिखित तौर पर कहा की लगातार साथ में लगे क्षेत्रों व शहर के बीचों बीच पेट्रोलिंग की व्यवस्था को बढ़ाया जाए। स्कूलों के बाहर पाए जाने वाले अवांछनीय तत्वों को तुरंत कार्यवाही कर अंदर किया जाए ताकि अच्छी व्यवस्था बन सके।

हमारा मंडी शहर एक ऐसा शहर रहा जहां पर कोई भी बच्चा बूढ़ा नौजवान और महिलाएं किसी भी वक्त आ जा सकते थे लेकिन कुछ समय से दिन प्रतिदिन माहौल बिगड़ता जा रहा है। हमने उनसे हर एक तरफ से मदद करने का भी आश्वासन दिया है व बताया कि पहले भी मंडी शहर की एंट्री पर और एडजेसेंट क्षेत्र पर नाके लगाए जाते थे। ताकि किसी भी प्रकार के शरारती तत्व उत्पात न मचा सके उन्होंने हमें आसवस्त किया कि शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने हेतु भी उनसे एक ट्रैफिक प्लान बनाने का आग्रह किया व लोगों से अपील करने का आग्रह किया कि वह अनावश्यक तौर पर अपनी गाड़ियों को शहर के बीचो-बीच ना लाएं आज जहां पर अत्यधिक ट्रैफिक की समस्या है।

वहां पर अमूमन मूंगफली की रेडियो लगी हुई है। वह जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। उनसे कहा कि वह फुटपाथ को भी पूरी तरह से फ्री करे ताकि पैदल चलने वाले व्यक्ति आराम से चल सके। कई जगह तो सब्जी वाले रेडी वाले फुटपाथों को घेरे हुए हैं वह आम व्यक्ति को सड़क में उतर कर चलना पड़ता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...