नूरपुर के बौढ़ में बाइक-ट्रैक्टर में टक्कर, दो युवकों की मौत

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर के निकट बौढ़ में डिफेंस रोड पर वीरवार देर रात को बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, माना जा रहा है ज्यादा धुंध होने के कारण बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही कुलाहण और भुगनाड़ा गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। धुंध होने के कारण अभी तक हादसे के सही कारण का पता नहीं चल सका है।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल

नूरपुर के डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान अंचित चौधरी (20) और सौरभ चौधरी (25) निवासी भुगनाड़ा (नूरपुर) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है।मृतक युवकों का पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मालमा दर्ज़ कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...