धर्मपुर – ज्योति पठानियां
वीरवार को प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ठाकुर ने मांग पर मुहर लगा दी। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा की प्रत्येक पंचायत में लाइब्रेरी खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत को जगह उपलब्ध करवानी होगी।
उन्होंने डीसी को आदेश जारी किए हैं की इस पर जल्द कार्य किया जाए। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पांच खेल मैदान भी बनाने की बात कही।
बता दें कि लाइब्रेरी न होने से बच्चों व बुद्धिजीवियों को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। लाइब्रेरी खुलने से गरीब, आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार के बच्चों को पढाई करने में विशेष लाभ मिलेगा. वह लाइब्रेरी में बैठकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
देशभर में ऐसे कई बच्चे हैं, जो पाठशाला स्तर पर अपनी कक्षा में अव्वल आते हैं, लेकिन साधनों और घर पर पैसों की कमी के कारण वह कहीं पीछे रह जाते हैं।

