राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में हुई सुंदर लिखावट की प्रतियोगिता

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

सुंदर लिखावट किसी भी विद्यार्थी के व्यक्तित्व का आईना होती है हालांकि आज का युग इलेक्ट्रॉनिक युग है और हर काम कंप्यूटर से हो रहा है, फिर भी छात्र जीवन में अच्छी लिखावट जीवन के कई पहलुओं में अभी भी प्रासंगिक और आवश्यक है।

छात्र जीवन में परीक्षाओं में अधिक से अधिक अंक लेने के साथ साथ भविष्य में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को भरने से लेकर हस्तलिखित नोट के माध्यम से किसी के भी मस्तिष्क पर स्थायी प्रभाव छोड़ने तक अच्छी लिखावट एक मूल्यवान संपत्ति हो सकती है।

सुपाठ्य और सुगठित लिखावट के कई लाभ हैं। अच्छी लिखावट हमारी याददाश्त और सीखने को बढ़ा सकती है। साफ – सुथरी लिखावट से विद्यार्थी अपेक्षाकृत अधिक आत्मविश्वास महसूस करते हैं।

इसी तथ्य को मद्देनजर रखते हुए उपमण्डल ज्वाली के अंतर्गत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में अध्यापकों द्वारा अपने विद्यार्थियों को सुंदर लिखावट अर्थात कैलीग्राफी का अभ्यास निरंतर करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पाठशाला प्रांगण में कैलीग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें पाठशाला के छठी से लेकर दसवीं कक्षाओं के सभी छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक व पाठशाला के टी जी टी अध्यापक सुरेश कौंडल ने बताया कि वे और उनके सहयोगी अध्यापक निरंतर अपने छात्रों की अंग्रेज़ी और हिंदी की लिखाई सुधारने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

जिसके अंतर्गत बच्चों को अंग्रेज़ी भाषा की करसिव राइटिंग का अभ्यास करवाया जा रहा है। हिंदी की लिखाई सुधारने का भी विशेष प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों के आत्म विश्वास में वृद्धि होगी तथा उनमें पढ़ाई और लिखाई की तरफ आकर्षण बढेगा।

इस प्रतियोगिता के अंत में उनकी लिखावट की प्रदर्शनी लगाई गई और प्रथम द्वितीय तृतीय आये छात्रों का चुनाव किया गया। सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने उक्त प्रदर्शनी का गहन अवलोकन करते हुए छात्रों की कलात्मकता को सराहा।

कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरिंदर कुमार चौधरी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए उनके द्वारा किये कार्य को प्रोत्साहित किया। उन्होंने उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस कार्य के लिए अपने अध्यापकों द्वारा चलाई गयी अपनी खास मुहीम को सराहा तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं करवाते रहने के लिए प्रेरित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पाठशाला के अध्यापकों राकेश चौधरी, अनीश शर्मा,विजय मनकोटिया,अजय धीमान,सुरेश कौंडल, कमल कुमार ,पूजा ,जतिंदर मोहन,शिवेन्द्र जम्वाल,अंजली राणा, मोनिका, विजय शास्त्री ,जोगिंदर सिंह, अक्षय कुमार ,ईश्वर दास,बलवंत सिंह,अभिषेक चौधरी, अरुण पगरोत्रा,अंजली पगरोत्रा, शालू , सुषमा , मोनिका आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...