मोदी के दिये पैसों से धर्मशाला में लगा 150 मीटर तिरंगा : नैहरिया

--Advertisement--

केंद्र की मोदी सरकार ने दिया है धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का तोहफा, धर्मशाला में हो रहे विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मोदी जी का किया धन्यवाद 

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिये पैसों से धर्मशाला में 150 मीटर ऊँचा तिरंगा स्थापित किया गया है, जो कि धर्मशाला आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला सहित जिला कांगड़ा को ठगने में कोई कसर नहीं छोडी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पैसों से हो रहे विकास कार्यों की कांग्रेस सरकार वाह-वाही लूट रही है, जबकि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर इस क्षेत्र की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।

विकास की वजाये यहाँ से कांग्रेस सरकार अवैध वसूली करने में डटी है। त्रियुण्ड में पर्यटकों से एंट्री फीस के नाम पर वसूली की जा रही है, जिस मामले में कांग्रेस के सभी नेता चुपी साधे है।

पूर्व विधायक ने कहा कि स्मार्ट सिटी केंद्र की मोदी सरकार की देन है। इससे होने वाले विकास कार्यों का प्रदेश की कांग्रेस सरकार श्रेय लेने की वजाये, एक साल में धर्मशाला को जो दिया उसका श्वेत पत्र जारी करे।

पूर्व विधायक ने धर्मशाला में केंद्र सरकार के सहयोग से हुए विकास कार्यों का क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। साथ ही कांग्रेस नेताओं को भी मोदी का धन्यवाद करने की नसीहत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...