चम्बा: सलूणी के प्रियूंगल में आग की भेंट चढ़े 2 मकान, 20 मवेशी जिंदा जले

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल के अंतिम छोर पर स्थित भांदल पंचायत के गांव प्रियूंगल में 2 लकड़ीनुमा मकान व गऊशाला जलकर राख हो गए। इसके अलावा भेड़-बकरियाें सहित 20 मवेशी जिंदा जल गए हैं। इससे प्रभावित परिवारों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

वीरवार को सुनीच कुमार पुत्र चतर सिंह व पृथ्वी राज पुत्र ज्ञान चंद के लकड़ीनुमा मकानों में अचानक आग लग गई। इन मकानों में मवेशी भी बंधे थे। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और 2 मकानों को राख के ढेर में तबदील कर दिया।

घटना में सुनीच कुमार के 2 बैल, 2 गाय, 12 बकरियां और एक भेड़ व पृथ्वी राज के 2 बैल और एक गाय की जलने से मौत हुई है। मकान में खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान भी जल गया है। इससे प्रभावितों को अपने परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है।

भांदल पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दी गई। इसके बाद एसडीएम सलूणी ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अग्निशमन सलूणी की चैक पोस्ट के जवानों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए।

जब तक अग्निशमन की गाड़ी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचती तब तक सब कुछ राख हो चुका था। हालांकि उसके साथ लगते अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया।

एसडीएम सलूणी, तहसीलदार सलूणी विनोद कुमार टंडन और संबंधित क्षेत्र के पटवारी संघर्ष पठानिया भी मौके पर पहुंचे और नुक्सान का जायजा लिया, साथ ही प्रभावितों को फौरी राहत राशि प्रदान की और उनके ठहरने से लेकर खान-पान की व्यवस्था की गई।

स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेश कुमार भी प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने पंचायत की ओर से आर्थिक मदद के साथ खाद्य सामग्री की व्यवस्था की। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

एसडीएम सलूणी नवीन कुमार ने बताया कि प्रियूंगल गांव में अग्निकांड से 2 मकान जले हैं। इसके अलावा 7 मवेशियों व 13 भेड़-बकरियां के जलने की सूचना है। प्रशासन की ओर से प्रभावित दोनों परिवारों को 10-10 हजार रुपए राहत राशि प्रदान कर दी है और हरसंभव सहायता नियम के तहत की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...