धंडोल गांव में निमोनिया पर जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

महाकाल ब्लॉक के धंडोल गांव में निमोनिया पर जागरूकता शिविर का आयोजन।

हिमखबर डेस्क 

आज दिनांक 4 जनवरी 2024 को “द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के धंडोल गांव में 14 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एड्स जैसी ख़तरनाक बीमारी के बारे में जागरूक किया गया ।

इस शिविर में लाभार्थीयों के लैब टेस्ट जैसे की शुगर, कोलेस्ट्रॉल, खून की जाँच इत्यादि किये गये ।

चिकित्सक ने लोगों को निमोनिया के बारे में जागरूक किया कि निमोनिया एक प्रकार का संक्रमण है, जो आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस या फंगी के कारण हो सकता है।

निमोनिया से एक या दोनों फेफड़ों में सूजन व लालिमा हो जाती है और जिससे सांस लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है।

चिकित्सक ने निमोनिया से बचने के लिए क्या -क्या सावधानी रखनी है इसके बारे में विस्तार से बताया।

ये रहे उपस्थित 

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर अली, चिकित्सक अंकुर व अन्य साथी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...