सुरक्षा कर्मियों के 274 पद भरेगी निजी कंपनी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी हासिल करने का मौका है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से रोजगार उप कार्यालय भरमौर, सुंडला और तीसा में आठ, नौ और दस जनवरी को परिसर साक्षात्कार होंगे।

कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 274 पद भरेगी। शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो तय की गई है। आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 25 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़कर भाग लें। युवाओं को प्रमाण पत्र मौके पर उपलब्ध करवाने होंगे। इच्छुक आवेदक को परिसर साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

इसमें पुरुष और महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। शारीरिक मापदंड पुरुषों के लिए ऊंचाई पांच फीट सात इंच और वजन 60 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 5 फीट 4 इंच ऊंचाई और 48 किलोग्राम वजन निर्धारित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...