मंडी की कुसुम ठाकुर ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा इतिहास

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी की कुसुम ठाकुर ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार हिमाचल प्रदेश को 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक दिलाया।

यह प्रतियोगिता उड़ीसा भुवनेश्वर में संपन्न हुई। कुसुम ठाकुर देव बाला कामेश्वर बनयूरी के पूजारी डालू राम पूजारी की बेटी है जो बैला पंचायत से संबंध रखती हैं।

कुसुम ठाकुर ने हाल ही में इंटर कॉलेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप जोकि धर्मशाला में संपन्न हुई थी उसमें भी नए कीर्तिमान स्थापित किए थे उसके उपरांत यह जलवा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखा दिया।

इसके साथ वह खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। बता दें वर्तमान में कुसुम वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में पढ़ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...