उत्तराखंड में हिमाचल के युवक की हत्या, पुलिस ने खड्ड से बरामद किया शव, सिर पर चोट के निशान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उत्तराखंड में राजस्व क्षेत्र समाल्टा के खड्ड से हिमाचल के एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शव को खड्ड में फेंक दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार युवक घर से मजदूरी पर जाने की बात कह कर निकाला था। शुक्रवार को रोज की तरह ग्रामीण साहिया-समाल्टा मार्ग पर स्थित मोका गाड में चारापत्ती लेने गए थे।

जहां गाड के दूसरी ओर युवक औंधे मुंह पड़ा मिला था, जिस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। राजस्व निरीक्षक मोती लाल जिनाटा राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां युवक मृत अवस्था में मिला।

राजस्व पुलिस को मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मृतक की पहचान पवन कश्यप पुत्र अरविंद निवासी ग्राम खोदरी माजरी थाना पुरुवाला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

वहीं, एसडीएम कालसी हर गिरी गोस्वामी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया।

उत्तराखंड के राजस्व निरीक्षक मोती लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले को हत्या से जोड़ कर जांच की जा रही है। मृत के सिर पर चोट के निशान मिले है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने दी जान, फिर पति ने लगाई फांसी

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने...

त्रियूंड में रास्ता भटके युवक, एक घायल, तेज बारिश और ओलावृष्टि से फंसे, एसडीआरएफ ने किए रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क  त्रियूंड में बारिश और ओलावृष्टि के बीच रास्ता...