28 खाली पदों के लिए रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो से मांगे आवेदन

--Advertisement--

16 जनवरी तक किए जा सकते हैं आवेदन, हमीरपुर जिले में भरे जाएंगे ये पद

हमीरपुर 29 दिसंबर – हिमखबर डेस्क

जिला में खाली चल रहे पटवारियों के 20 पदों और कानूनगो के 8 पदों पर सेवानिवृत्त पटवारियों तथा कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। इन पदों के लिए पात्र रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो से 16 जनवरी तक उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, उसने राजस्व विभाग की किसी भी विंग में कम से कम 5 वर्ष तक सेवाएं दी हों तथा उसके खिलाफ किसी भी तरह की विभागीय या अनुशासनात्मक जांच लंबित नहीं होनी चाहिए। चयनित रिटायर्ड कानूनगो को 30 हजार रुपये मासिक और रिटायर्ड पटवारी को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि जिला के विभिन्न पटवार वृत्तों और कानूनगो वृत्तों में राजस्व संबंधित कार्यों को तेजी से निपटाने तथा आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर मंे संपर्क किया जा सकता है। जिला हमीरपुर के वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...