एचआरटीसी में हो रहे तबादलों पर रोक लगाने को लेकर यूनियन ने बनाई रणनीति

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भारतीय मजदूर HRTC यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन मंडी में किया गया जिसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक में यूनियन की समस्याओं पर चर्चा की गई।

भारतीय मजदूर HRTC यूनियन मंडी के उपाध्यक्ष बाला दत्त ने बताया कि निगम द्वारा परिवहन विभाग के कर्मचारियों के तबादलों में लगातार बदलाव किया जा रहा हैं। जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ रहा है।

इसके साथ उन्होंने बताया कि मजदूर संघ हमेशा कमचारियों के हितों की रक्षा करता आ रहा है लेकिन वर्तमान सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही है जो कि निराशा जनक है।

उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर सरकार को भी कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन सरकार और निगम का हमारी इस मांग को लेकर कोई संज्ञान नहीं ले रही।

भारतीय मजदूर HRTC यूनियन संघ के कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...