5 किलो से ज्यादा चरस, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में है कीमत, पुलिस को नाके पर मिली बड़ी कामयाबी

--Advertisement--

पुलिस ने देर रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान रतन लाल की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। गाड़ी में स्टेपनी के साथ छिपाई हुई 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद हुई।

हिमखबर डेस्क

पुलिस चौकी जाहू की टीम ने देर रात नाके के दौरान यह बड़ी सफलता हासिल की है। बता दे कि हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत मुंडखर के समीप चाहल सड़क पर कुल्लू निवासी एक व्यक्ति से 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिले में साल 2023 में बरामद की गई यह नशे की सबसे बड़ी खेप है।

आरोपी की पहचान रतन लाल निवासी गांव राऊली डाकखाना ठेला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। चौकी पुलिस ने चाहल सड़क पर देर रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान रतन लाल की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया।
शक होने पर पुलिस ने  छानबीन की और गाड़ी में स्टेपनी के साथ छिपाई हुई 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा के बोल

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...