हिमाचल में सिलेंडर ब्लास्ट, जैसे ही आधी रात गैस जलाई, फ्लोर में लगी आग SDM झुलसे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट में एसडीएम बाल बाल बच गए. शुक्रवार अल सुबह का यह मामला है. मामले में एसएडीएम घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, शिमला के कोटखाई का यह मामला है. कोटखाई थाने में सुबह साढ़े तीन बजे के करीब सूचना मिली थी. कि कोटखाई बाजार में एक बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने देखा कि बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर आ लगी है. इश दौरान दरवाजे और खिड़कियां टूट गए थे.

घटना में एसडीएम अश्वनी शर्मा को मामूली चोट लगी है. गनीमत यह रही कि घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ.घटना की सूचना मकान मालिक को भी दी गई है. सीएचसी कोटखाई में एसडीएम अश्वनी शर्मा का उपचार किया गया है. शिमला के कोटखाई थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है.

एसडीएम अश्वनी शर्मा के बोल

एसडीएम अश्वनी शर्मा ने बताया कि वह सोलन जिले के धर्मपुर के रहने वाले हैं. वह कोटखाई में एसडीएम हैं और यहां पर रहते हैं. एसडीएम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 3 बजे के करीब पानी पीने के लिए उठे थे. इस दौरान उन्होंने किचन में पानी गर्म करने के लिए जैसे ही गैस ऑन की. इसी दौरान अचानक से आग लगी. इस दौरान पूरे फ्लोर में आग फैल गई. घटना के दौरान पड़ोसी मौके पर पहुंचे औऱ उन्हें मौके से निकाला. साथ ही रेगुलेटर पर गिला कपड़ा भी डाला.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

हिमखबर डेस्क सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा...

1 जून को वेतन नहीं मिला तो 2 से HRTC कंडटर यूनियन शुरू करेगी काम छोड़ो आंदोलन

हिमखबर डेस्क एचआरटीसी में समय पर वेतन न मिलने पर...

शिवपुरी की अवनी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय नौसेना में हासिल किया ये मुकाम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक और गौरवशाली...