हिमाचल में बनाई जाएगी Eco Friendly Market, स्‍थानीय लोगों को रोजगार के साथ पर्यटकों को मिलेगी सुविधा; पढ़ें पूरा प्‍लान

--Advertisement--

केंद्र सरकार ने 2.37.09.860 रुपये की राशि जारी की है, इको फ्रेंडली मार्केट को लेकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार तरजीह दे रही है।

हिमखबर डेस्क

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलननाला और अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल धुंधी में अब इको फ्रेंडली मार्केट बनाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2.37.09.860 रुपये की राशि जारी की है।

ऐसे में अब इन दोनों पर्यटन स्थलों पर बनी अस्थाई मार्केट की जगह इको फ्रेंडली मार्केट बनाई जाएगी। इससे यहां के स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को खाने-पीने के साथ कुलवी उत्पाद खरीदने के लिए उचित सुविधाएं मिलेगी।

इको फ्रेंडली मार्केट को लेकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार तरजीह दे रही है। इससे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यही नहीं उच्च न्यायालय द्वारा भी जिला प्रशासन को सोलंगनाला और धुंधी में इको फ्रेंडली मार्केट निर्माण के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में अब केंद्र सरकार से दो करोड रुपये की राशि से यहां पर इको फ्रेंडली मार्केट का निर्माण किया जाएगा।

सोलंगनाला और धुंधी में 40 दुकानें बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रपोजल तैयार कर लिया है। जल्द ही यहां पर इको फ्रेंडली मार्केट का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा इको टूरिज्म के तहत अन्य कई कार्य किए जाने प्रस्तावित है।

इसके लिए विभाग ने प्रपोजल बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सोलंगनाला में शौचायल का निर्माण करवाया जाएगा। इससे पूर्व पर्यटकों को शौचालय जाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसमें सबसे अधिक परेशानी महिला पर्यटकों को पेश आती थी।

एंजल चौहान डीएफओ कुल्लू के बोल 

कुल्लू जिला के सोलंगनाला और धुंधी में इको फ्रेंडली मार्केट का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही यहां पर कार्य शुरू होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार सहित पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...