काँगड़ा: शास्त्री पदों के लिए पांच जनवरी को होगी काउंसलिंग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा में शास्त्री पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग पांच जनवरी को आयोजित की जाएगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग निर्धारित की थी और जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था, उसका काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिन श्रेणियों की काउंसलिंग 17 नवंबर को हो चुकी है, उनकी काउंसलिंग दोबारा नहीं होगी। शास्त्री पदों की नियुक्ति के लिए अनुसूचित जाति, अनसूचित जाति (बीपीएल), अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल), अन्य पिछड़ा वर्ग (डब्ल्यूएफएफ), अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) श्रेणी के अभ्यर्थी पांच जनवरी को राजकीय नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

उपनिदेशक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 नवंबर को निर्धारित थी, वे उनके कार्यालय की वेबसाइट पर दिए गए विवरण और प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित समय व स्थल पर उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...