धर्मशाला में नेशनल ओपन गेम्स में चंगर क्षेत्र के 4 युवाओं ने झटके गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

धर्मशाला में संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल ओपन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें चंगर क्षेत्र दुराना, मनेई ,नढोली के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

  • जिसमें कुश्ती में रजत चौधरी ने 97 किलोग्राम भारवर्ग में गुजरात के पहलवान को पटकनी देते हुए गोल्ड मेडल जीता।
  • नमिश धीमान ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में छतरपुर हरियाणा के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
  • अमन सनोरिया ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
  • वहीं दुराना के ईशांत कौशल ने दिल्ली की टीम से फुटवाल खेलकर गोल्ड मेडल जीता।
  • पॉवर लिफ्टिंग में दुराना के प्रज्ववल शर्मा ने 117किलोग्राम भारोत्तोलन कर गोल्ड मेडल पट कब्जा जमाया।
  • 800 मीटर दौड़ में नढोली के सूरज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

वहीं आज दुराना में पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच विनोद कुमार ने बताया कि युवाओं की शक्ति को सही दिशा देने की जरूरत है। ओर हमने वही काम किया है। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलव्धि है कि इलाके में 4 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

उन्होंने युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार से मांग की है कि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मैदान का प्रावधान किया जाए। ताकि क्षेत्र के युवाओं को एक सही दिशा व दशा मिल सके।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जगरूप सिंह पगरोत्रा, मंगल सिंह,वीरेन्द्र कौशल,अरुण चौधरी,पंचम शर्मा, शमी धीमान, विक्रम सनोरिया, शिला देवी,कैप्टन रशपाल सिंह राणा,चमारू राम,अरुण चौधरी, अश्वनी चौधरी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...