मंत्रिमंडल बैठक आज, पुलिस में महिलाओं को 30% सीटें आरक्षित करने की घोषणा पर लगेगी मुहर; इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज शुक्रवार को हिमाचल पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा पर आज मुहर लग सकती है।

अभी तक महिलाओं को 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित है। इसके अलावा स्टोन क्रशर को लेकर उपजे विवाद को लेकर भी बैठक में चर्च कर बहाली कर सकती है। कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

आज दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विधानसभा के 19 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधायकों को को लेकर चर्चा के साथ उन्हें मंजूरी दी जा सकती है।

मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, श्रम, रोजगार, पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े एजेंडे शामिल किए जाएंगे। नौकरियों के लिए पिटारा खुल सकता है। आज की कैबिनेट में मुख्यमंत्री सुक्खू की 2023-24 की बजट घोषणाओं को भी मंजूरी के लिए लाया जा सकता है।

कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी आज मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा संभावित है। कांग्रेस का सीख वशीकरण के लिए कॉन्ग्रेस हाईकमान और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को बुलाने का कार्यक्रम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...