मकान से 28.72 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 युवकों सहित 5 गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जिले में वीरवार को सदर पुलिस की टीम ने मेडिकल काॅलेज हमीरपुर के नजदीक चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब समेत हमीरपुर के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मेडिकल काॅलेज के नजदीक एक मकान में दबिश दी। मकान में होशियारपुर से संबंध रखने वाले कुरबान पुत्र राजकुमार निवासी वाल्मीकि मोहल्ला बहादुरपुर गेट, शुभम पुत्र अविनाश निवासी वाल्मीकि मोहल्ला मोड़ बहादुरपुर, निखिल बराड़ पुत्र संजीव कुमार निवासी वाल्मीकि मोहल्ला नजदीक घंटाघर व मुकुल कुमार पुत्र विनोद वार्ड नंबर-5 कृष्ण नगर हमीरपुर और मोहित पुत्र राम लाल निवासी वाल्मीकि मोहल्ला रूप नगर हमीरपुर को मौजूद पाए गए है। मौके पर इनसे 28.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। वहीं फॉयल पेपर और सिरिंज भी बरामद की गई।

दबिश के दौरान चिट्टे का सेवन कर रहे थे आरोपी

जिस समय पुलिस ने दबिश दी तो उस समय ये आरोपी चिट्टे का सेवन कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर से संबंध रखने वाले ये तीनों आरोपी हमीरपुर में चिट्टे की खेप को लेकर दाखिल हुए थे तथा अन्य स्थानीय 2 युवकों की मदद से हमीरपुर जिले में चिट्टे की सप्लाई करने की फिराक में पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया।

बख्शा नहीं जाएगा नशा माफिया

एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि चिट्टे के साथ शहर में 5 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट 21-29 के तहत गिरफ्तार किया है, जिन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। नशा माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...