11वें रोज़गार मेले में PM नरेंद्र मोदी ने युवाओं को वितरित किए 51,000 नियुक्ति पत्र

--Advertisement--

शिमला, 30 नवंबर – नितिश पठानियां 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज रोज़गार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए।

वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम के माध्यम से हुआ, जहां प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त सदस्यों को संबोधित भी किया और राष्ट्रीय विकास में उनकी भूमिका के महत्व पर जोर दिया और नवनियुक्त युवाओं को सरकारी योजनाओं के लाभ को अंतिम नागरिक तक पहुंचाने में उनके सहयोग के लिए आग्रह किया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में मुख्य आयकर आयुक्त, शिमला कार्यालय ने रोजगार मेला का आयोजन किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि कौशल किशोर, केंद्रीय राज्यमंत्री, आवास व शहरी कार्य मंत्रालय थे।

आयोजन में शामिल 25 नवनियुक्त व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस रोजगार मेले में लगभग 100 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।

नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए कौशल किशोर ने देश के नवनियुक्त युवाओं को उनका सपना पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने चयनित युवक व युवतियों को नौकरी मिलने पर कहा कि उनकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं, शुरू होती है।

नौकरी ही सब कुछ नहीं, अपने दायित्व को समझना और उसे वहन करना भी उनका कर्तव्य होना चाहिए एवं याद रखना होगा कि उनकी कलम गरीबों के उत्थान के लिये चले।

उन्होंने बताया कि युवाओं के सपने को पूरा करने के लिए मोदी सरकार देश के हर क्षेत्र में और हर वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रही है।

रोजगार का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो मोदी सरकार के रोजगार मेले से अछूता रह गया हो। उन्होंने सरकार के कार्य की व्याख्या करते हुए कहा कि 10 लाख लोगों को रोजगार का जो वादा मोदी सरकार ने किया था, वह पूरा किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि ये मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र-शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं।

देश भर से चुने गए नए कर्मचारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, संचार मंत्रालय, गृह मंत्रालय,पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,शिक्षा मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में नियुक्त किए गए।

आशा है कि रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

नवनियुक्त व्यक्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां 800 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम ‘एनीव्हेयर एनी डिवाइस’ शिक्षण प्रारूप के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

आज के रोजगार मेले में आयकर विभाग के वरिष्ठतम अधिकारीगण रेखा शुक्ला, मुख्य आयकर आयुक्त, शिमला व सुनील वर्मा, प्रधान आयकर आयुक्त (निर्धारण इकाई)-1 शिमला और अन्य केंद्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...