हिमखबर डेस्क
हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने बताया कि हिमाचल में एचआरटीसी कंडक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। हिमाचल लोक सेवा आयोग 10 दिसंबर 2023 को पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करेगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ली जाएगी। रिपोर्टिंग टाइम 10 बजे होगा।
स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए ई एडमिट कार्ड निर्देशों के साथ हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है।
अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित होने से पहले अभ्यर्थी ई प्रवेश पत्र के साथ संलग्न निर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
किसी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आयोग के फोन नंबर 0177-2624313/2629739 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

