हिमाचल के युवाओं को PM मोदी की सौगात, 100 लोगों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र; इन विभागों में करेंगे नौकरी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार मेला शिमला के गेयटी थियेटर के मल्टी पर्पस हॉल में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि रहेंगे।

इन विभागों में देंगे योगदान

100 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह रोजगार मेला देश भर के 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों,केन्द्र- शासित प्रदेशों में भर्तियां की जा रही हैं।

देशभर से चुने गए नए कर्मचारी सरकार के राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवाएं विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व श्रम और रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों, विभागों में योगदान करेंगे।

स्वयं को प्रशिक्षित करने का भी मिलेगा अवसर

यह रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। इससे प्रधानमंत्री के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी।

नवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा।

800 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए

आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर कहीं भी किसी भी उपकरण पर सीखने के प्रारूप में 800 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...