धर्मशाला में तय हो गया शीतकालीन सत्र, 5 दिन तक चलेगा सेशन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने 29 नवंबर को राज्यपाल की संस्तुति पर चौदहवीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

पठानिया ने कहा कि यह शीतकालीन सत्र तपोवन (धर्मशाला) 5 दिनों का होगा और इसमें 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर गुरुवार का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्र का शुभारंभ 19 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगा।

सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब माननीय सदस्य प्रश्नो से संबंधित सूचनाएं विधान सभा सचिवालय को ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों माध्यम से भेज सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...