दोगुना पैसे कमाने के लालच में पूर्व सैनिक में गवाएं डेढ़ करोड़, थाना में शिकायत दर्ज

--Advertisement--

सिरमौर जिले के सराहां क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश दोगुना पैसा कमाने के चक्कर में डेढ़ करोड़ रुपये गंवा बैठे। उन्होंने पुलिस थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सराहां क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश दोगुना पैसा कमाने के चक्कर में डेढ़ करोड़ रुपये गंवा बैठे। उन्होंने पुलिस थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

पच्छाद पुलिस ने मामला जांच के लिए एसआईटी को भेज दिया है। शिकायत में भूतपूर्व सैनिक ने बताया कि उसने डेढ़ करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किए थे।

दो साल में राशि को दोगुना करने का आश्वासन उसे दिया था लेकिन उसे निवेश की राशि का भुगतान भी नहीं हो पाया। उन्होंने जिस आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है, उसे हाल ही में एसआईटी ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इससे पहले सिरमौर के ददाहू, पांवटा साहिब, नाहन, शिलाई और सतौन के करीब चार दर्जन लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में करीब 60 लाख रुपये डूबने की शिकायत पुलिस अधीक्षक सिरमौर से की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...