शिमला के कोटशेरा कॉलेज में भिड़े SFI व NSUI, छह घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला के कोटशेरा कॉलेज में दो छात्र संगठनों के बीच मारपीट हुई है। इसमें छह छात्र घायल हुए हैं। मारपीट की ये घटना सोमवार को कॉलेज परिसर में एसएफआई और एनएसयूआई छात्र संगठनों के बीच हुई है।

दरअसल एसएफआई कार्यकर्ता नई शिक्षा नीति के विरोध में कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वह केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पुतला छीनने की कोशिश करने लगे। देखते ही देखते दोनों छात्र संगठनों में झडप हो गई।

इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडे भी बरसाए। जिसमें आधा दर्जन के करीब छात्रों को चोटें आई। माहौल तनावपूर्ण होता देख शिक्षक भी मौके पर पहुंचे और लड़ाई को शांत करवाया।

बाद में पुलिसकर्मी टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रों के बीच मारपीट की इस घटना पर बालूगंज थाना पुलिस टीम मामला दर्ज करने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...