हिमाचल में 8 नवंबर से कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

--Advertisement--

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के बिगड़ने की संभावना है। राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

शिमला, 6 नवंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 8 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते राजधानी शिमला समेत ऊपरी जिलों के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। वहीं इसके बाद 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 8 नवंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते राजधानी शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है।

वहीं मंडी, कांगड़ा और शिमला के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना है। संदीप शर्मा ने कहा हालांकि इस दौरान व्हाइट स्प्रे जैसी स्थिति देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

वहीं तापमान की बात करें तो प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य बने हुए हैं। ऊना में सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो वही केलांग में सबसे कम माइनस डिग्री सेल्सियस तापमान सोमवार सुबह में दर्ज किया गया है।

वहीं जिला शिमला में 19 डिग्री, कुल्लू में 18.6 डिग्री सेल्सियस ,धर्मशाला में 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान बना हुआ है, जो आम वर्षों के मुकाबले सामान्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...