National Games 2023: जीत के साथ हिमाचल हैंडबॉल टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

--Advertisement--

हिमाचल ने राजस्थान को 32-12 से मात दी। टीम की कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग की।

शिमला – नितिश पठानियां

37वीं राष्ट्रीय खेलों में महिला हैंडबॉल टीम ने तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में हिमाचल ने राजस्थान को 32-12 से मात दी।

टीम की कोच स्नेहलता ने बताया कि टीम की ओर से मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने गोल किए।

वहीं टीम की कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गोलकीपर चेतना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी, हिमाचल प्रदेश खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार, जिला खेल अधिकारी शिमला अनुराग वर्मा  ने विशेष रूप से इस मैच में महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। उन्होंने टीम की शानदार जीत पर टीम सदस्यों कोच, मैनेजर को बधाई दी और आगे के मैच लिए शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...