दुकानदार पर जानलेवा हमला, आरोपी हुए फरार, केस दर्ज

--Advertisement--

सैलून पर कुछ युवक एकत्रित होकर गाली-गलौज अश्लील गालियां और हंगामा कर रहे थे। ऐसे में साथ लगते दुकानदार ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा, लेकिन हुड़दंग करने वाले युवकों ने दुकानदार पर ही जानलेवा हमला कर दिया।

व्यूरो रिपोर्ट

नगर परिषद हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर-10 में करीब आधा दर्जन युवकों ने एक स्थानीय दुकानदार पर जानलेवा हमला किया और उसके बाद मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भर्ती किया गया है। जहां पर उपचार के बाद पीड़ित को घर भेज दिया गया।

वहीं पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धर पकड़ शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपियों के घर गई लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। अब उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार हमीरपुर में एक सैलून पर कुछ युवक एकत्रित होकर गाली-गलौज, अश्लील गालियां और हंगामा कर रहे थे। ऐसे में साथ लगते दुकानदार ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा, लेकिन हुड़दंग करने वाले युवकों ने दुकानदार पर ही जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित व्यक्ति वार्ड नंबर -10 का स्थायी निवासी है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा के बोल

उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...