हिमाचल के इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की सड़क हादसे में मौत

--Advertisement--

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। घायल रजिंद्र कुमार को लोगों ने निजी वाहन से तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

ऊना – अमित शर्मा

इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की ज्वार में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। नितिन के पिता रजिंद्र कुमार (62) अपनी कार के पास खड़े थे कि पीछे से आ रहे एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग आठ बजे अंब-नादौन मार्ग पर यह हादसा हुआ। रजिंद्र कुमार किसी काम के चलते ज्वार आए हुए थे। अंब की तरफ लौटते वक्त ज्वार में एनएच के किनारे एक ढाबे पर अपनी कार खड़ी करके बाहर निकले कि तभी अंब की तरफ जा रहे एक वाहन ने उन्हें और कार को जोरदार टक्कर मार दी।

जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। घायल रजिंद्र कुमार को लोगों ने निजी वाहन से तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। लेकिन ऊना पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...