हिमाचल में “वैष्णो माता मंदिर” में छिपाया गया 42 टन सरकारी चावल, पर्दाफाश

--Advertisement--

कुल्लू, 4 नवम्बर – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कुल्लू से करीब 3 किलोमीटर दूर वैष्णो माता मंदिर परिसर से सरकारी सिविल सप्लाई का 42 टन चावल बरामद किये है। विजिलेंस की टीम ने अचानक वैष्णो माता देवी मंदिर परिसर में रेड की। इस दौरान टीम ने 850 बैग चावल बरामद किए। एक बैग में 50 किलो चावल मिले।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस कुल्लू की टीम को सूचना मिली थी कि माता वैष्णो देवी मंदिर में बड़ी मात्रा में सरकारी सिविल सप्लाई का राशन डंप किया गया है। लिहाजा सूचना के आधार पर विजिलेंस की टीम ने मौके पर दबिश दी और 50 किलोग्राम के 850 बैग चावल के बरामद किए।

बताया जा रहा है कि यह राशन सिविल सप्लाई पांगी डिवीजन के लिए जाना था, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में मंदिर में चावल की खेप बरामद होना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। 42 टन चावल पीडीएस (PDS) के तहत सिविल सप्लाई के थे, ये खेप चंबा के पांगी डिवीज़न भेजी जानी थी।

विजिलेंस की टीम जांच में जुट गई है कि मंदिर परिसर में इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी सप्लाई का राशन कैसे पहुंचा। इसके पीछे कौन-कौन अधिकारी व डिपो होल्डर जुड़े है और कितने लोग शामिल हैं। विजिलेंस ने कुल्लू थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...