इस साल चार किलो चिट्टा जब्त, एसपी नूरपुर ने पेश किया लेखा-जोखा

--Advertisement--

इस साल चार किलो चिट्टा जब्त, एसपी नूरपुर ने पेश किया लेखा-जोखा, 116 एफआईआर दर्ज

नूरपुर – स्वर्ण राणा

एसपी कार्यालय नूरपुर में एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह व सिविल अस्पताल नूरपुर की चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरजा गुप्ता की मौजूदगी में नशे के दुष्प्रभावों व नशे को रोकने को लेकर शुरू की गई सारथी योजना बारे एक पत्रकार वार्ता की।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि पुलिस ने नशे की सप्लाई पर अंकुश लगाया है जबकि स्वास्थ्य विभाग ने नशे से होने वाली बीमारियों बारे स्टडी की है।

उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए उपमंडल स्तर पर एक टीम गठित की गई थी और इसमें स्टडी की गई कि जिस प्रकार से यहां चिट्टे का नशा बढ़ रहा है उससे कितने युवा चपेट में आ रहे है और इससे उनमे क्या – क्या चेंज आ रहे है।

पुलिस ने नशे की सप्लाई पर अंकुश लगाने और उसके नेटवर्क को तोडऩे में प्रभावी कार्यवाही की है। साथ ही डिमांड को रोकने बारे भी प्रभावी कदम उठाए है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस साल चिट्टे के आरोपियों के खिलाफ़ लगभग 116 एफआईआर दर्ज कर लगभग चार किलोग्राम चिट्टा जब्त किया है। नशे को बेचने वालों की संपतियों की वित्तिय जांच कर लगभग 3 करोड़ की संपति अटैच कर सक्षम अथॉरिटी को भेजा है।

सिविल अस्पतालकी चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरजा गुप्ता ने नशे के आदि लोगों के आंकड़े पेश कर अन्य बीमारियों पर जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...