कोटला बाजार में डाली कोलतार,लोगों ने ली राहत की सांस

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

आखिर कोटला बाजार मे स्थित पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा कोलतार बिछाकर राहत दी गई। पिछले लगभग दो वर्ष से कोटला बाजार से गुजर रही सड़क पर गाड़ियों के गुजरने से उड़ रही धूल से दुकानदारों समेत स्थानीय लोग एवं बाहर से आने वाले लोग परेशान थे।

गौरतलब है कि इस समय पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेड़खड्ड से 32 मील तक फोरलेन का कार्य चला हुआ है। कोटला बाजार फोरलेन की जद से बाहर है। कोटला क्षेत्र में फोरलेन निर्माण के तहत दो सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है।

इन सुरंगों के निर्माण कार्य के दौरान निकल रही मिट्टी को टिप्परों के माध्यम से कोटला बाजार से होकर ले जाया जाता रहा, जिससे इन टिप्परों से मिट्टी सड़क पर गिरती रही और यह मिट्टी जब भी कोई गाड़ी इस मार्ग से गुजरती तो धूल का गुब्बार बन सड़क से सटी हुई दुकानों में घुसकर सामान को खराब कर रही थी, एवं इससे सड़क किनारे के घरों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरित असर पड़ रहा था।

बुधवार को फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा कोटला बाजार की सड़क को साफ कर कोलतार बिछाकर लोगों को राहत प्रदान की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...