शाहपुर – अमित शर्मा
उपायुक्त काँगड़ा डॉ निपुण जिंदल के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला कांगड़ा में 30 व 31 अक्तूबर, 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन हुआ। इंतकाल दिवस पर उप तहसील हारचकियाँ में चिन्हित स्थानों पर भूमि के इंतकालों का निपटारा किया गया।
यह जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार हारचकियाँ डीसी राणा बताया कि दो दिनों में हारचकियाँ उपतहसील के तहसील के तहत सभी पटवार सर्कलों में इन्तेकाल प्रक्रिया को पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि इंतकाल दिवस के उपलक्ष्य पर 30 को लंज, मनेई ओर डडोली में 40 के करीब लोगों की इन्तेकाल प्रक्रिया को प्यूरा किया।
वहीं आज 31 अक्तूबर को हारचकियाँ में 50 के करीब भूमि इंतकाल के मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान इंतकाल से संबंधित सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया गया है। उन्होंने बताया कि उपतहसील हारचकियाँ के तहत भूमि सम्बंधित कार्यों के लिए कभी भी उपतहसील में आ सकते है।

