सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजरों की भर्ती 25-26 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला बिलासपुर के झबोला स्थित एसआईएस इंडिया लिमिटेड की क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी 25 अक्तूबर को ब्लॉक समिति कार्यालय भोरंज और 26 अक्तूबर को ब्लॉक समिति कार्यालय नादौन में सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाइजरों के पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के युवाओं की भर्ती करेगी।

एसआईएस इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि यह एक बहुतराष्ट्रीय कंपनी है और यह देश-विदेश के संस्थानों के लिए सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध करवाती है।

उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान चयनित उम्मीदवारों को जिला बिलासपुर के झबोला में स्थित एसआईएस इंडिया लिमिटेड की क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों के संस्थानों तथा उद्योगों में नियुक्तियां दी जाएंगी।

रणवीर सिंह ने बताया कि उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और सीना 80-85 सेंटीमीटर होना चाहिए। उसका वजन 56 किलोग्राम से कम और 90 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को साढे 16 हजार रुपये से लेकर साढे 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्हें ईपीएफ, ईएसआईसी, ग्रेच्युटी, इंक्रीमेंट, बोनस और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...