थर्ड बटालियन में जवानों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया “पुलिस स्मृति दिवस”

--Advertisement--

मंडी, 21 अक्तूबर – अजय सूर्या

पुलिस स्मृति दिवस पर थर्ड बटालियन पंडोह में पुलिस विभाग के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने की।

बता दें कि 21 अक्तूबर 1959 को पड़ोसी देश द्वारा सरहद पर तैनात पुलिस जवानों को धोखे से मारा गया था और उन्हीं की याद में हर वर्ष 21 अक्तूबर को देश भर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन वर्ष भर ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले या शहीद होने वाले पुलिस जवानों को भी याद किया जाता है।

पुलिस जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष देश भर में 190 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने अपनी जान गंवाई है। इन सभी के योगदान को पुलिस विभाग कभी नहीं भुला सकता।

कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस से ही देश भर में पुलिस वेलफेयर वीक की शुरुआत भी होती है और इस दौरान पुलिस विभाग सप्ताह भर लोगों के साथ मुलाकात करके विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारियों को सांझा करता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर पुलिस स्कूली बच्चों, विभिन्न संस्थाओं और लोगों से मिलकर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाएगी।

पंडोह में आयोजित समारोह के दौरान स्थानीय स्कूली और शिक्षण संस्थानों से आए बच्चों और अध्यापकों ने भी भाग लिया और शहीद व दिवंगत पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...