हेरोइन सहित नकदी और आठ माेबाइल के साथ पकड़ा घुरकड़ी निवासी

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने घुरकड़ी पंचायत में एक घर से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस, 25,600 रुपये नकद और आठ माेबाइल जब्त किए गए हैं। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि कांगड़ा पुलिस की टीम और एसपी कार्यालय कांगड़ा की सुरक्षा शाखा के पुलिस कर्मियों ने साथ मिलकर रिंकू नाम के एक व्यक्ति के घर दबिश दी।

घुरकड़ी पंचायत के वार्ड-1 का निवासी है। उन्हाेंने कहा कि रिंकू पहले भी बहुत ही शातिर तरीके से कई लोगों को ड्रग्स बेचता रहा है और खुद भी नशे का आदी है। उसके खिलाफ कई शिकायतें आ रही थीं और पुलिस उसे पकड़ने के लिए सही मौके की तलाश में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। इसमें कांगड़ा पुलिस स्टेशन और सुरक्षा शाखा, एसपी कार्यालय के पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस टीम ने घुरकड़ी में रिंकू के घर पर छापा मारा। इसमें दो स्वतंत्र गवाह भी शामिल थे। उन्हाेंने बताया कि दबिश के दौरान रिंकू के घर से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस और 25,600 रुपये नकद और आठ मोबाइल फोन जब्त बरामद किए गए हैं।

ऑपरेशन का नेतृत्व कांगड़ा पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...