शाहपुर में खुली लाइब्रेरी, बच्चों को टेस्ट की तैयारी करने में मिलेगा लाभ

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के उपमंडल शाहपुर में “शिक्षा सारथी लाइब्रेरी” खोली गई है। जानकारी देते हुए लाइब्रेरी के संचालक पारस अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि “शिक्षा सारथी लाइब्रेरी” के खुलने से बच्चों को टेस्ट की तैयारी करने में लाभ मिलेगा, अब बच्चों को भटकना नहीं पड़ेगा।

पारस अवस्थी ने बताया कि जिन बच्चो को घर में किसी कारणवश पढ़ाई के लिए समय नहीं मिलता या प्राप्त साधन नहीं मिलते वो “शिक्षा सारथी लाइब्रेरी” में आके पढ़ सकते है। उन्होंने बताया कि यातायात के नजरिए से “शिक्षा सारथी लाइब्रेरी” सुविधाजनक स्थान पर स्थित है। इसके साथ लाइब्रेरी के आस पास साफ सुथरा तथा शाँति पूर्ण वातावरण है।

जानकारी देते हुए पारस अवस्थी ने बताया कि लाइब्रेरी 24×7 खुली रहती है। विद्यार्थी किसी भी समय और कितनी भी देर तक बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही लाइब्रेरी में विद्यार्थीयो के लिए मुफ्त वाई-फाई कि सुविधा भी उपलब्ध है।

पारस अवस्थी ने बताया कि लाइब्रेरी में पचास विधार्थियों के लिए पढने की सुविधा है। जिसका मासिक शुल्क एक हज़ार रूपए है। उन्होंने कहा कि जो भी विद्यार्थी आना चाहता है वो 93179-63860 नंबर पर संपर्क कर सकता है। या फिर लाइब्रेरी में आके संपर्क कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...