प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुल्लू में आपदा प्रभावितों से मिलेंगे

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष कुल्लू कांग्रेस सेवा दल द्वारा कल माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू का कुल्लू पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा की 9 और 10 जुलाई को आई भारी बाढ़ से बंजार विधानसभा के क्षेत्र में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री ने सैंज आकर तुरंत फोरी राहत प्रदान की।

उन्होंने कहा की यह इतिहास में पहली बार हो रहा है कि जिनके मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें सात लाख रुपए और आंशिक रूप से हुए नुकसान का एक लाख रुपए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से जिनके बरसात में नुकसान हुआ और युवक मंडल महिला मंडल से निवेदन किया है की आपदा दौर में जो मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की मदद की जा रही है उसके लिए उनका कुल्लू जा कर धन्यवाद करें और उनके शब्द सुनने के लिए कुल्लू आए।

साथ ही महेश शर्मा ने कहा की बाढ़ से सैंज घाटी के मरोड़ से लेकर लारजी तक भारी मात्रा में नुकसान हुआ है और सरकार से निवेदन किया है की आने वाले समय में मरोड़ से लेकर लारजी तक नदी किनारे टटीकरण किया जाए और साथ ही जितने भी हाइडल प्रोजेक्ट है, एनएचसी एचपीसीएल और मिनी प्रोजेक्ट वह भी अपने आसपास के प्रोजेक्ट प्रभावित रोड है उन्हें खुलवाने व ठीक करने में सहयोग करें।

साथ ही ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क के अधिकारियों से भी निवेदन किया है की सैंज में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ट्रैकिंग और साइकिलिंग आदि गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो और सरकार को भी इसका फायदा हो और साथ ही घाटी के कुछ पंचायत में अभी तक बस बहाल नहीं हो पाई है।

उसके लिए मेरा भूमि मालिकों से निवेदन है कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग का सहयोग करें और साथ ही जहां पर रोड बहाल कर दिए गए हैं वहां पर निजी बस चालक व एचआरटीसी द्वारा बस सेवा शुरू की जाए । और एचआर टीसी द्वारा कुल्लू शंशेर बस रूट का परमिट बहाल किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...