युवक के साथ पहले की मारपीट, फिर जला दी गाड़ी; मामला दर्ज

--Advertisement--

पुलिस को दी शिकायत में रजत ने कहा कि आरोपी सोनू और उसके तीन साथियों ने दुआड़ा में उसके साथ मारपीट की और कार को आग लगाकर जला डाला। 

कुल्लू – अजय सूर्या

पतलीकूहल थाना के तहत दुआड़ा में एक युवक के साथ तीन लोगों ने पहले तो मारपीट की, फिर उसकी गाड़ी को आग लगा दी। युवक की शिकायत पर अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में रजत वर्मा पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव दुआड़ा, डाकघर डोभी, तहसील व जिला कुल्लू ने कहा कि 19 अक्तूबर को शाम के समय आरोपी सोनू और उसके तीन साथियों ने दुआड़ा में उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गहरी चोंटे आई। इसके साथ आरोपियों ने दुआड़ा में उसकी कार को आग लगाकर जला डाला।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 341,323, 436, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ईडी ने कोलकाता में फ्रीज किए टीएमसी के 440 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी को...

100 साल का गौरवशाली इतिहास, अब 51 छात्रों तक सिमटा धर्मशाला का ब्वायज स्कूल

70 कनाल का कैंपस, सिर्फ 51 विद्यार्थी… धर्मशाला के...

चार साल बाद भी नूरपुर फोरलेन अधूरा धूल-मिट्टी और जाम से जूझ रहे लोग

828 करोड़ रुपए की परियोजना अधर में, तय समय...