नवरात्रि पर गायक राज जैरी का प्यारा भजन “जय ज्वाला माँ” रिलीज

--Advertisement--

नवरात्रि पर गायक राज जैरी का प्यारा भजन “जय ज्वाला माँ” रिलीज।

कोटला – स्वयंम 

कांगड़ा जिले के कोटला क्षेत्र और पंचायत नियांगल से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक गुजरो फेम राज जैरी (जरयाल) का नया भजन “जय ज्वाला माँ ” उपतहसील कोटला में नायब तहसीलदार सीता राम द्वारा रिलीज किया गया।

भजन का संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार अजय नेगी ने दिया है और निर्देशन सोनू राजपूत व अमन राजपूत ने किया है। गाने को ममता जरियाल ने लिखा है तथा गाने का फिल्मांकन ए एस स्टूडियो शाहपुर द्वारा किया गया है।

गायक राज जैरी ने बताया कि गाने में कोटला क्षेत्र के प्रसिद्ध बगलामुखी मन्दिर, संतोषी माता मंदिर, तथा ज्वालाजी जी के मनोहर व दिव्य दर्शन करवाए गए हैं।

गाने के रिलीज के मौके पर राज जैरी ने बताया कि गाने को यूट्यूब चैनल पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन पर रिलीज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक काँगड़ा लोक गीतों पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहती है कि काँगड़ा के लोक गीतों व संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा विश्व पटल पर रखें। राज जैरी के और भी बहुत से गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब में मिलियन में काफी दर्शकों ने पसंद किया है। उन्होंने बताया कि गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर पहाड़ी गायक राजेश डडवाल, नियांगल पंचायत उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह समकरिया, कानूनगों प्रताप सिंह, पटवारी विक्रम, सोलधा वार्ड मेंबर दिनेश धीमान, लक्की ठाकुर,  कांट्रेक्टर ओम प्रकाश मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...