जेई भर्ती पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

--Advertisement--

23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले का विजिलेंस हमीरपुर ने पर्दाफाश किया था। 

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद चार में से तीन आरोपियों ने बुधवार को हमीरपुर में पुलिस जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो लोग कुल्लू और एक हमीरपुर जिले से है।

गुरुवार को विजिलेंस की एसआईटी जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में इस मामले में अपना पक्ष रखेगी। 23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले का विजिलेंस हमीरपुर ने पर्दाफाश किया था।

भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के भर्ती परीक्षा लीक मामले की जांच के लिए सरकार के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी ने 17 जून 2023 को जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज की।

इसमें पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर, बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार, अभ्यर्थी मुकेश कुमार और उसके पिता रणजीत सिंह का नाम शामिल है।

एसआईटी ने मुकेश, रणजीत सिंह और रवि कुमार को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय बुलाया। इन तीनों ने पहले जमानत के लिए उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी थी, जो 22 सितंबर को रद्द हो गई।

इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन यह भी 13 अक्तूबर को रद्द हो गई। अब तीनों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ के बोल

उधर, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि तीनों ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। जांच टीम कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...