बाजार में महिला का मंगलसूत्र छीनकर नकाबपोश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

--Advertisement--

बाजार में महिला का मंगलसूत्र छीनकर नकाबपोश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात।

कुल्लू – अजय सूर्या 

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के अंतर्गत पड़ते भुंतर बाजार में बुधवार को चेन स्नैचिंग का एक मामला सामने आया है। भुंतर बाजार में दिनदहाड़े एक नकाबपोश युवक महिला का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया।

यह घटना वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिस महिला के साथ ये वारदात हुई वह गड़सा की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलसूत्र छीनने का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक महिला मोबाइल पर बात करती हुई दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक नकाबपोश आकर महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

उसके पीछे पीड़ित महिला और कुछ लोग भी दौड़े लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...